Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी अब चुनाव प्रचार में उतर आए हैं। सोमवार को उन्होंने मंडी-डबवाली में विशाल रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
पढ़ें :- पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार रुपये
अरविंद केजरीवाल ने कहा, देश में सिर्फ़ दो राज्य हैं, दिल्ली और पंजाब जहां फ्री बिजली मिलती है। सबसे महंगी बिजली हरियाणा समेत सभी उन राज्यों में मिलती है जहां-जहां BJP की सरकारें हैं। Free बिजली देने वाला चोर हैं या फिर महंगी बिजली देने वाला चोर हैं?
डबवाली, हरियाणा BJP ने आपके बेटे को तोड़ने की बहुत कोशिश की, मुझे यातनाएँ दी, मेरी दवाई बंद कर दी।
लेकिन मैं हरियाणा का छोरा हूँ, ये किसी को भी तोड़ सकते हैं लेकिन हरियाणा वाले को नहीं।
पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन,सीहोर जिले के जैत गांव में आज ही होगा अंतिम संस्कार
हरियाणा में कोई भी सरकार AAP के बिना नहीं बन रही है, मेरी ज़िम्मेदारी है कि जो भी हमारे… pic.twitter.com/RzRZ7G2ecJ
— AAP (@AamAadmiParty) September 23, 2024
उन्होंने आगे कहा, BJP ने आपके बेटे को तोड़ने की बहुत कोशिश की, मुझे यातनाएं दी, मेरी दवाई बंद कर दी। लेकिन मैं हरियाणा का छोरा हूं, ये किसी को भी तोड़ सकते हैं लेकिन हरियाणा वाले को नहीं। हरियाणा में कोई भी सरकार AAP के बिना नहीं बन रही है, मेरी ज़िम्मेदारी है कि जो भी हमारे समर्थन से सरकार बनेगी, उससे हरियाणा की बिजली मुफ़्त करवायेंगे।
डबवाली विधानसभा की जनता से मैं निवेदन करता हूं कि इस बार उसे वोट दो जो आपके बीच में रहता हो। इस बार आप लोग आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप जी को विजयी बनाकर विधानसभा भेजिए। कुलदीप जी आपके लिए काम करेंगे, आपकी सेवा करेंगे। इस बार हमें मौका दीजिए, हम आपके काम कराएंगे।
पढ़ें :- अनंत सिंह फिर होंगे सलाखों की पीछे, सुप्रीम कोर्ट का 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का दिया आदेश