Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बीएमसी में भाजपा की बड़ी जीत, अमित शाह बोले-जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ पीएम मोदी जी के नेतृत्व वाली NDA की विकासनीति पर

बीएमसी में भाजपा की बड़ी जीत, अमित शाह बोले-जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ पीएम मोदी जी के नेतृत्व वाली NDA की विकासनीति पर

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bmc election results 2026: महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ बड़ा राजनीतिक संदेश भी सामने आया हे। इस चुनाव परिणाम के बाद मुंबई की सत्ता में लंबे समय बाद स्थिर सरकार की वापसी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसे जनता का आशीर्वाद और विकास की राजनीति की जीत बताया।

पढ़ें :- PM Modi ने किया भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, आंध्र को मिला 7वां हवाई अड्डा

वहीं, भाजपा ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और संगठनात्मक मजबूती को दिया है। पार्टी का कहना है कि यह जनादेश विकास, सुशासन और भरोसे की राजनीति की पुष्टि करता है। राज्य स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और स्थानीय नेतृत्व की रणनीति को भी निर्णायक बताया गया।

वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की प्रचंड जीत यह बताती है कि देश के कोने-कोने की जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली NDA की विकासनीति पर है। यह ऐतिहासिक सफलता, महायुति सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास और जनकल्याण के कार्यों पर जनता की मुहर है। इस अपार समर्थन के लिए महाराष्ट्र की जनता का हृदयपूर्वक आभार।

 

 

पढ़ें :- Video - मां को गालियां देने वाले बच्चों पर PM Modi ने दिखाया वात्सल्य भाव , कहा- मैं उनको माफ करना चाहता हूं
Advertisement