Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024 से पहले भाजपा का टीडीपी और जेएसपी से गठबंधन, जेपी नड्डा ने एनडीए परिवार में शामिल होने पर किया स्वागत

Lok Sabha Elections 2024 से पहले भाजपा का टीडीपी और जेएसपी से गठबंधन, जेपी नड्डा ने एनडीए परिवार में शामिल होने पर किया स्वागत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ती सियासी सरगर्मी ​के बीच गठबंधन शुरू हो गया है। चुनाव से पहले एनडीए का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कई दिनों से चल रही अटकलों के बीच भाजपा ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (जेएसपी) के बीच गठबंधन को अंतिम रूप मिल गया है।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

इसी कड़ी में शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद चंद्रबाबू नायडू की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा, टीडीपी और जन सेना पार्टी (जेएसपी) के बीच चुनाव में गठबंधन को लेकर सहमति बन गई है। यह स्वीप होगा। नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश बुरी तरह बर्बाद हो गया है। भाजपा, टीडीपी के एक साथ आने से देश और राज्य का भला होगा।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

वहीं, इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि, मैं एन चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के एनडीए परिवार में शामिल होने के फैसले का तहे दिल से स्वागत करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व के तहत, बीजेपी, टीडीपी और जेएसपी देश की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य और आंध्र प्रदेश के लोगों का उत्थान।

Advertisement