नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 20 नंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। आखिरी दिन सभी दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस नेता राहुल गांंधी ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
पढ़ें :- UP PET Exam 2026 : लखनऊ में 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, डीआईओएस ने जारी किया आदेश
राहुल गांंधी ने कहा, भाजपा की झारखंड और आदिवासी विरोधी मानसिकता इससे एकदम साफ़ हो जाती है कि उन्होंने झारखंड के बकाए का ₹1.36 लाख करोड़ नहीं दिया है। ये पैसा जनता की शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर ख़र्च होना है।
INDIA की सरकार झारखंड की जनता की है। हम जातिगत जनगणना कराएंगे, आरक्षण पर से 50% की दीवार को तोड़ेंगे, अपनी 7 गारंटियों को लागू करेंगे और जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा करते रहेंगे।