Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सत्येंद्र जैन को लेकर BJP का हमला, संबित पात्रा बोले-जो वीडियो सामने आ रहे हैं उससे साफ नियमों को तोड़ा जा रहा

सत्येंद्र जैन को लेकर BJP का हमला, संबित पात्रा बोले-जो वीडियो सामने आ रहे हैं उससे साफ नियमों को तोड़ा जा रहा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी और BJP नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। एमसीडी चुनाव से पहले जेल में बंद सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) का एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। रविवार सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) का एक और वीडियो सामने आया है।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

इसको लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (sambit patra) ने कहा कि हर दिन सत्येंद्र जैन को लेकर नए-नए वीडियो सामने आएंगे। पात्रा ने कहा एक भ्रष्टाचारी सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेवा का जो प्रबंध तिहाड़ जेल में कराया है, उसकी मिसाल कहीं नहीं है।

इसके साथ ही संबित पात्रा (sambit patra) ने कहा कि जैन की सेल के लिए 10 लोगों की एक टीम को सभी काम करने के लिए रखा गया है। पात्रा ने कहा कि जो वीडियो सामने आया है। उससे साफ है कि किस तरह नियमों को तोड़ा जा रहा है। बता दें कि, इससे पहले भी सत्येंद्र जैन के वीडियो सामने आए थे। एमसीडी चुनाव से पहले इस तरह के वीडियो आना दिल्ली की राजनीति का तापमान और ज्यादा बढ़ा रहा है।

 

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI
Advertisement