नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र में सोमवार को लोकसभा और राज्सभा में जोरदार हंगामा देखने केा मिला। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा में भी नोकझोंक देखने को मिली। इसके साथ ही विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर अडानी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मोदी-अडानी घोटाला, मणिपुर हिंसा पर भाजपा की नाकामी और किसानों से मोदी सरकार के विश्वासघात के ख़िलाफ़ आज संसद में INDIA गठबंधन के साथियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। ध्यान भटकाने की षड्यंत्रकारी भाजपाई साज़िश, देश को असली मुद्दों से भटका नहीं सकती।
मोदी-अडानी घोटाला,
मणिपुर हिंसा पर भाजपा की नाकामी,
और किसानों से मोदी सरकार के विश्वासघात के ख़िलाफ़आज संसद में INDIA गठबंधन के साथियों के साथ विरोध प्रदर्शन।
ध्यान भटकाने की षड्यंत्रकारी भाजपाई साज़िश, देश को असली मुद्दों से भटका नहीं सकती !#ModiAdaniEkHai pic.twitter.com/ugfKt6gJ0e
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 9, 2024
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, मैं पूरी BJP पार्टी और सरकार पर आरोप लगा रहा हूं कि उन्होंने सदन को कमजोर किया है। मैंने आज तक नहीं देखा कि Question Hour में सरकार के सारे लोग खड़े हो जाएं और जवाब न आने दें। मेरा सवाल लगा हुआ था, लेकिन मुझे सवाल पूछने की इजाजत नहीं मिली। ये सरकार अडानी के पैसे और भ्रष्टाचार में बराबर की भागीदार है। ये नहीं चाहती कि अडानी का नाम आए, इसलिए सदन को नहीं चलने दे रही।
पढ़ें :- मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर नहीं बचेगा टीका : स्वतंत्र देव