Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपाई एक्ज़िट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था…अखिलेश यादव ने साधा निशाना

भाजपाई एक्ज़िट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था…अखिलेश यादव ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

Exit Poll: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं। एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार प्रचंड बहुमत से बनती हुई दिख रही है। हालांकि, एग्जिट पोल के आंकड़े पर विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, ⁠आज का ये भाजपाई एक्ज़िट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है। ⁠इस एक्ज़िट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है।

पढ़ें :- New CDS Raja Subramani : कौन हैं भारत के नए लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि? जानिए इनके बारे में

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, एक्ज़िट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए: विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके। ⁠आज का ये भाजपाई एक्ज़िट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है। ⁠इस एक्ज़िट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। ⁠इस एक्ज़िट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलनेवाले शेयर बाज़ार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं।

इसके साथ ही लिखा कि, ⁠अगर ये एक्ज़िट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपावाले अपनों पर ही इल्ज़ाम न लगाते। ⁠भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं। ⁠भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है।

सपा अध्यक्ष ने आगे लिखा कि, ⁠भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं। इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।

 

पढ़ें :- क्या TVK प्रमुख विजय का शपथ ग्रहण समारोह फिर टला? इन दलों ने समर्थन लिया वापस
Advertisement