Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों को सामना करना पड़ेगा…आगरा में बोले अखिलेश यादव

भाजपा की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों को सामना करना पड़ेगा…आगरा में बोले अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को आगरा के जलेसर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर भजपा को घेरते हुए कहा कि, मैं देख रहा हूं पहले दूसरे चरण के बाद तीसरे चरण में ये जो हमारा PDA परिवार है, ये सब मिलकर के परिवर्तन के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी को पलटने जा रहे हैं।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

उन्होंने आगे कहा कि, हमारे किसानों की ना आय दोगुनी हो पाई है और जिस तरीके से महंगाई बढ़ी है उससे तो ये लगता है कि हमारा किसान इनकी सरकार में बर्बाद हो जाएगा, दु:खी हो जाएगा। साथ ही कहा, हमारा किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। ये हमारे किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रहे हैं, बड़े बड़े उद्योगपति जिनका बड़ा कर्ज था उनका 16 लाख करोड़ रुपए कर्ज माफ कर दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि, ये बीजेपी के लोग संविधान बदलना चाहते हैं लेकिन बीजेपी के लोगों को हम बता दें, जो संविधान बदलेंगे, उनको ये जनता बदलने जा रही है। अब 140 करोड़ लोगों के मन की बात होगी, मनमर्जी नहीं चलेगी। भाजपा की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों को सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि, इन्होंने महंगाई बढ़ा दी है। डीजल, पेट्रोल, रिफाइंड, खाने का तेल, दाल यहां तक नमक के दाम तक बढ़ गए हैं। बीजेपी के लोग संविधान के पीछे तो पड़े ही हैं, हमारी आपकी जान के पीछे भी पड़ गए हैं।

 

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब

 

Advertisement