लखनऊ। संसद परिसर में गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच हुई कथित धक्का-मुक्की को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भजापा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, भाजपा का दूसरों पर दोषारोपण कर अपने गुनाहों पर परदा डालने का खेल बहुत पुराना है। भाजपा ध्यान न भटकाए।
पढ़ें :- “75 नहीं, 175 साल तक आरक्षण ले लो, हमें नहीं चाहिए”, संविधान 242 सांसदों ने मिलकर बनाया था : बृजभूषण शरण सिंह
साथ ही कहा, भाजपा ने बाबसाहेब का जो अपमान किया है उसके लिए हम सब वो लोग जिनके लिए बाबसाहेब पूजनीय हैं और जिनके मन में बाबासाहेब के लिए अपार सम्मान है, वो सब लोग भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेंगे। भाजपा को सत्ता से हटाकर ही बाबसाहेब के साथ उनके संविधान के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना का हम वचन उठाते हैं।
दरअसल, संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबडेकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी है। गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसद एक दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान धक्कामुक्की भी घटना हुई। आरोप है कि, इसमें भाजपा के दो सांसद घायल हुए हैं। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से इसका खंडन करते हुए भाजपा सांसद पर धक्कामुक्की का आरोप लगाया जा रहा है।
भाजपा का दूसरों पर दोषारोपण कर अपने गुनाहों पर परदा डालने का खेल बहुत पुराना है। भाजपा ध्यान न भटकाए।
भाजपा ने बाबसाहेब का जो अपमान किया है उसके लिए हम सब वो लोग जिनके लिए बाबसाहेब पूजनीय हैं और जिनके मन में बाबासाहेब के लिए अपार सम्मान है, वो सब लोग भाजपा को कभी माफ़ नहीं… pic.twitter.com/QsieFgUcxK
पढ़ें :- Rajasthan News: पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने से मची अफरा-तफरी, PM मोदी कल करने वाले थे उद्घाटन
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 19, 2024
प्रियंका गांधी ने भी भाजपा को घेरा
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, राहुल जी आंबेडकर जी की फोटो लेकर शांतिपूर्वक जय भीम का नारा लगाते हुए संसद में जा रहे थे। संसद में जाने से किसने रोका? हम कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, सब शांतिपूर्वक हुआ। लेकिन आज पहली बार बीजेपी ने प्रदर्शन किया, जिसमें धक्का-मुक्की और गुंडागर्दी हुई।
यह सिर्फ अमित शाह को बचाने के लिए साजिश रची गई है कि राहुल जी ने किसी को धक्का मारा। मेरी आंखों के सामने खरगे जी को धक्का मारकर नीचे जमीन पर गिराया। खरगे जी को देखकर ऐसा लगा जैसे उन्हें चोट लगी है।
उन्होंने कहा, अमित शाह के मुंह से जो इनकी असली भावना निकल गई, आज संसद में इनकी हिंसक भावना भी दिख गई। ये जो हमें रोक रहे थे, हम इनसे पूछते हैं- आप श्जय भीमश् का नारा क्यों नहीं लगा सकते हैं?
पढ़ें :- अजय राय ने पूछा जसोदा बेन को कब दिया जाएगा सम्मान? भाजपा बताए कि अब तक सर्वोच्च पदों पर कितनी महिलाओं को बैठाया