लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक खबर की कटिंग को शेयर करते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, इन वसूली करनेवालों ने उप्र में भी ऐसा ही किया था। अब इनके दुस्साहस की सीमा, सीमा पार करके उत्तराखंड तक पहुंच गयी है।
पढ़ें :- KKR vs SRH Live Streaming : आज पहले जीत के लिए केकेआर और एसआरएच की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा का राज असलियत में एक ‘वसूली-तंत्र’ है, जिसमें ऊपर-से-लेकर नीचे तक सारा शासन-प्रशासन मिलकर कारोबारियों से वसूली करता है। सबसे ख़तरनाक बात ये है कि ये तंत्र एक राज्य की सीमाओं में नहीं बंधा है बल्कि आसपास के राज्यों तक में दख़लअंदाज़ी करके लाखों-करोड़ों वसूलता है और लोगों को आत्महत्या तक करने के लिए मजबूर करता है।
भाजपा का राज असलियत में एक ‘वसूली-तंत्र’ है, जिसमें ऊपर-से-लेकर नीचे तक सारा शासन-प्रशासन मिलकर कारोबारियों से वसूली करता है। सबसे ख़तरनाक बात ये है कि ये तंत्र एक राज्य की सीमाओं में नहीं बंधा है बल्कि आसपास के राज्यों तक में दख़लअंदाज़ी करके लाखों-करोड़ों वसूलता है और लोगों को… pic.twitter.com/BLOu4taRz7
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 27, 2024
पढ़ें :- सोनौली:हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य बाइक रैली, जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर
उन्होंने आगे कहा कि, ये कोई पहली घटना नहीं है, सब जानते हैं कि इसके पीछे कौन लोग हैं। इन वसूली करनेवालों ने उप्र में भी ऐसा ही किया था। अब इनके दुस्साहस की सीमा, सीमा पार करके उत्तराखंड तक पहुंच गयी है। इस मामले की न्यायिक जांच हो और सारे तार जोड़कर शासन-प्रशासन में जो लोग भी इसके लिए दोषी हैं, उनको सख़्त-से-सख़्त सज़ा दी जाए।