Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा का अंतिम लक्ष्य बाबा साहेब के संविधान को ख़त्म करना, उन्हें न्याय, बराबरी, नागरिक अधिकार और लोकतंत्र से नफ़रत है: राहुल गांधी

भाजपा का अंतिम लक्ष्य बाबा साहेब के संविधान को ख़त्म करना, उन्हें न्याय, बराबरी, नागरिक अधिकार और लोकतंत्र से नफ़रत है: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, हम आज़ादी के नायकों के सपनों के साथ ये षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे और अंतिम सांस तक संविधान से मिले लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

पढ़ें :- बीजेपी बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को ख़त्म कर मनुवादी सोच पर आधारित बनाना चाहती है नया संविधान  : जयराम रमेश

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा सांसद का बयान कि उन्हें 400 सीट संविधान बदलने के लिए चाहिए, नरेंद्र मोदी और उनके ‘संघ परिवार’ के छिपे हुए मंसूबों का सार्वजनिक ऐलान है। नरेंद्र मोदी और भाजपा का अंतिम लक्ष्य बाबा साहेब के संविधान को ख़त्म करना है। उन्हें न्याय, बराबरी, नागरिक अधिकार और लोकतंत्र से नफ़रत है।

इसके साथ ही लिखा कि, समाज को बांटना, मीडिया को गुलाम बनाना, अभिव्यक्ति की आज़ादी पर पहरा और स्वतंत्र संस्थाओं को पंगु बनाकर विपक्ष को मिटाने की साजिश से वो भारत के महान लोकतंत्र को संकीर्ण तानाशाही में बदलना चाहते हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि, हम आज़ादी के नायकों के सपनों के साथ ये षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे और अंतिम सांस तक संविधान से मिले लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। संविधान का हर सिपाही, विशेष रूप से दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक जागें, अपनी आवाज़ उठाएं-INDIA आपके साथ है।

 

पढ़ें :- परकला प्रभाकर ने इंटरव्यू ने पीएम मोदी की बढ़ाई टेंशन, बोले- NDA बहुमत के आंकड़े रहेगा काफी दूर
Advertisement