California Library Black Bear : कैलिफोर्निया की एक लाइब्रेरी में, उसके खुलने के समय से पहले ही एक काला भालू घुस आया और सीधे शहद की ओर बढ़ गया। यह घटना बच्चों के पसंदीदा शो ‘विनी-द-पू’ (Winnie-the-Pooh) की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर हुई, जो एक बहुत ही दिलचस्प संयोग था।
पढ़ें :- Winter heater rod : सर्दियों में पानी गर्म करने के लिए ये हीटर रॉड करें इस्तेमाल, जानें सेफ्टी फीचर्स
कैलिफोर्निया की ‘Mono County Free Libraries’ ने फेसबुक पर अपनी ‘मैमथ लेक्स लाइब्रेरी’ शाखा में आए इस अनचाहे मेहमान का CCTV फुटेज शेयर किया।
वीडियो में भालू को शांत लाइब्रेरी के अंदर घूमते और गलियारों में सूंघते हुए देखा जा सकता है। वहां कोई इंसान मौजूद नहीं था, इसलिए यह भालू बिना किसी रोक-टोक के अपनी मर्जी से पूरी जगह का जायजा ले रहा था।
लाइब्रेरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में बताया कि पेट भरने के बाद भालू ने पूरे परिसर का चक्कर लगाया. वह नई किताबों वाले हिस्से में गया और रेफरेंस डेस्क के आसपास भी घूमता दिखाई दिया. लाइब्रेरी की पोस्ट में इस घटना को ऐसे दिखाया गया, मानो भालू शहद खाने के बाद किताबों की दुनिया देखने निकला हो।