अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ‘ब्लू ओरिजिन’ को एक और बड़ा झटका लगा है। फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में गुरुवार रात करीब 9:00 बजे कंपनी के सबसे ताकतवर और विशालकाय ‘न्यू ग्लेन’ रॉकेट में टेस्ट के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते 321 फीट (98 मीटर) ऊंचा यह रॉकेट आग के एक भयानक गोले में बदल गया। इस हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक
Blue Origin's New Glenn just blew up at LC-36 while attempting to Static Fire ahead of NG-4.https://t.co/tANS0dWyIH pic.twitter.com/PztxFoBqIw
— NSF – NASASpaceflight.com (@NASASpaceflight) May 29, 2026
कैसे हुआ यह हादसा?
पढ़ें :- 'बिहार में बेटियां शाम को निकलने से पहले सौ बार सोचती हैं, प्रशासन हो चुका है निकम्मा', मंत्री लेसी सिंह, बोलीं-चिराग पासवान बड़े नेता हैं, टिप्पणी से इनकार
यह धमाका तब हुआ जब रॉकेट का ‘हॉटफायर टेस्ट’ किया जा रहा था। किसी भी रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने से पहले यह बेहद जरूरी प्रक्रिया होती है। इसमें रॉकेट को लॉन्चपैड पर मजबूत क्लैम्प्स से बांधकर उसके इंजनों को पूरी ताकत से चालू किया जाता है। तय समय के मुताबिक टेस्ट चल ही रहा था कि अचानक रॉकेट के निचले हिस्से में कोई तकनीकी खराबी आ गई। पलक झपकते ही वहां से घना धुआं उठने लगा और पूरा रॉकेट आग की चपेट में आ गया।
जेफ बेजोस का भावुक संदेश: “जो टूटा है, उसे फिर बनाएंगे”
इस बड़े नुकसान के बाद जेफ बेजोस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी टीम का हौसला बढ़ाया। उन्होंने लिखा, “आज का दिन बेहद कठिन था। हादसे की असली वजह क्या थी, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन हमारी टीम जांच में जुट गई है। जो भी टूटा है, हम उसे फिर से खड़ा करेंगे और बहुत जल्द उड़ान पर वापस लौटेंगे।”
वहीं, बेजोस की प्रतिद्वंद्वी कंपनी ‘स्पेसएक्स’ के मालिक एलन मस्क ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
नासा के ड्रीम प्रोजेक्ट को लग सकता है बड़ा झटका
यह हादसा सिर्फ ब्लू ओरिजिन ही नहीं, बल्कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) के लिए भी एक बुरी खबर है। नासा के ऐतिहासिक ‘आर्टेमिस मून मिशन’ के तहत दोनों संगठन मिलकर एक खास लूनर लैंडर (चांद पर उतरने वाला व्हीकल) तैयार कर रहे हैं। नासा ने कहा है कि वे इस खराबी की जांच में ब्लू ओरिजिन की पूरी मदद करेंगे, ताकि यह साफ हो सके कि इससे आने वाले मिशनों पर कितना असर पड़ेगा।
पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार
मुश्किलों में घिरी ब्लू ओरिजिन
ब्लू ओरिजिन के लिए पिछला कुछ समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अभी पिछले महीने ही एक बिना क्रू वाले मिशन के दौरान न्यू ग्लेन रॉकेट एक कम्युनिकेशंस सैटेलाइट को उसकी सही कक्षा (Orbit) में पहुंचाने में फेल हो गया था, जिसकी जांच हाल ही में खत्म हुई थी। अब इस ताजा ब्लास्ट के बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) नए सिरे से कड़े आदेश जारी कर सकता है, जिससे बेजोस के आगामी प्रोजेक्ट्स में देरी होना तय माना जा रहा है।