Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी ने इस फेमस सिंगर से बंधवाई राखी

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी ने इस फेमस सिंगर से बंधवाई राखी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोमवार 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा।भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के इस त्यौहार को बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी ने पहले ही मना लिया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

जिसमें वो हरियाणा की एक फेमस सिंगर रेणुका पंवार से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं। दरअसल हरियाणा की पॉपुलर सिंगर रेणुका पंवार ने संडे के दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

 

वीडियो में वो एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को राखी बांधती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में रेणुका सबसे पहले नवाज के माथे पर तिलक करती हैं। फिर उनकी कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाती दिखाई दी। वीडियो में रेणुका पिंक सूट में काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं नवाज ब्लू कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

Advertisement