Threat to kill Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है, लेकिन इस बार उनसे 2 करोड़ की फिरौती भी मांगी गयी है। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और धमकी के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले एनसीपी नेता उम्मीदवार जीशान सिद्दीकी और सलमान को धमकी देने वाले एक शख्स को नोएडा से गिरफ्तार किया गया था।
पढ़ें :- WPL 2027 Auction : आज विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें- कब और कहां पाएंगे लाइव ऑक्शन
जानकारी के मुताबिक, वर्ली ट्रैफिक पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 2 धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं। मैसेज में कहा गया है कि अगर 2 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो सलमान खान की हत्या कर दी जाएगी। वर्ली पुलिस ने धमकी देने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ BNS की धारा 354 (2), 308 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मैसेज के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। फिलहाल, धमकी भेजने वाली के बारे में पता नहीं चल पाया है।
बता दें कि करीब दो सप्ताह पहले ही मुंबई के बांद्रा इलाके में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। कहा जाता है कि बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान भी हमलावरों के निशाने पर थे। वहीं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। सिद्दीकी परिवार को सलमान खान का करीबी माना जाता है।