सोशल मीडिया में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए बताया जा रहा है कि शाहरुख खान अपनी सास के साथ एक इवेंट में मस्ती और डांस करते नजर आ रहे है। यह वायरल वीडियो दुबई का बताया जा रहा है।जहां इवेंट के दौरान शाहरुख अपनी पत्नी गौरी की मां सविता छिब्बर के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे है।
पढ़ें :- देश के संविधान व जनता की आवाज़ पर हमला करने वाले इन चार लोगों को सज़ा दिलाकर रहेंगे, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी
शाहरुख अपने बेटे आर्यन खान के ब्रांड इवेंट के सिलसिले में दुबई पहुंचे थे। पार्टी का आयोजन डायवोला द्वारा किया गया था, जहां बॉलीवुड एक्टर शाहरुख ने अपनी सासू मां को स्टेज पर बुलाया और उनके साथ डांस किया। हालांकि, इस खास मौके पर उनकी पत्नी गौरी खान वहां मौजूद नहीं थीं। शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख स्टेज पर झूमते नाचते गाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो अपनी सास सविता छिब्बर का हाथ थाम कर उन्हें स्टेज पर बुलाते हैं।
Moments: Shah Rukh Khan grooving with mother in law Savita Chibber at DYAVOLX Party
pic.twitter.com/y6nitc3zM4 — ℣ (@Vamp_Combatant) October 28, 2024
पढ़ें :- प्रियंका गांधी, बोलीं- सांसदों को पीट रही है पुलिस, पुलिसकर्मियों ने हमें जमीन पर पटक दिया
इसके बाद वो उनके दोनों हाथों में अपने हाथ थाम लेते हैं और उनके साथ डांस करने लगते हैं। वीडियो में सविता छिब्बर शर्माती और मुस्कुराती नजर आ रही हैं। शाहरुख और सविता के चारों ओर अच्छी सिक्योरिटी का इंतजाम भी देखा जा सकता है।
The moment @iamsrk made his grand entrance at sky 2.0 in Dubai for @aryankhan @DyavolxOfficial#dubai #afterdark #shahrukhkhan #DyavolX pic.twitter.com/e9iYQ6on4L
— SRKIANS MULTIVERSE (@SrkiansM) October 28, 2024
पढ़ें :- पीएम मोदी के शासन में 25 साल पूरे होने पर संजय सिंह का तंज, बोले-मोदी जी अवतार हैं, अंधभक्तों चिंता मत करो, वो 3047 तक बना देंगे विकसित भारत
इवेंट में शाहरुख ने ‘पठान’ के हिट गाने ‘झूमे जो पठान’ पर डांस किया। इसके अलावा भी इस इवेंट के काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो अपने फैंस के साथ बात करते हुए अपना सिग्नेचर पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके फैंस उनको देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें, डी’यावोल एक्स एक लग्जरी ब्रांड है, जिसमें आर्यन खान को-ओनर हैं। शाहरुख खान ने इस ब्रांड के प्रमोशन के लिए एक एड में भी काम किया था और अक्सर अपने आउटफिट्स में इसी ब्रांड के कपड़े पहनते हैं।