Tamil Nadu Politics TVK Vijay : तमिलनडु की राजनीति में सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) ने अपनी पार्टी ‘तमिझगा वेत्री कज़गम’ (TVK) को मिले ऐतिहासिक जनसमर्थन के साथ राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विजय की पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद बॉलीवुड से उन्हें शुभकामनएं मिल रहीं है। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने थलपति विजय को जीत की बधाई दी है। X पर ट्वीट के जरिए एक्टर ने लिखा, ‘बधाई हो थलपति विजय लोगों का आप पर विश्वास देखना अद्भुद। आपके जीवन के इस नए चैप्टर के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।’
पढ़ें :- थलपति विजय की TVK आधिकारिक रूप से INDIA Bloc में हुई शामिल, विपक्षी गठबंधन की बढ़ी ताकत
जोसेफ विजय चंद्रशेखर यानी तमिल सिनेमा फैन्स के थलपति विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में सुनामी ला दिया है। इसी के साथ तमिलनाडु ने राजनीति में एक्टर्स के पर्सनालिटी कल्ट के सबसे बड़े उदाहरण बन गए। इसके पहले MGR और जयललिता जैसे दो सुपर पॉपुलर एक्टर वहां मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पर उस दौर को लंबा वक्त बीत चुका है।
TVK ने 2026 के विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में, 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाकर DMK और AIADMK के दशकों पुराने दबदबे को तोड़ती दिख रही है, जिससे राज्य में पहली बार एक नई तीसरी ताकत का उदय हो रहा है।
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार विजय को मुख्यमंत्री के तौर पर जनता की पहली पसंद माना जा रहा है, जिससे वे साउथ के दिग्गज नेताओं की तरह मजबूत नेता बन गए हैं। राजनीतिक पंडित विजय के इस उभार को एक गंभीर राजनीतिक बदलाव का संकेत मान रहे है।
Congratulations to @actorvijay
The faith people have in you is amazing to see. More power to you for this next chapter!पढ़ें :- दिल्ली में गजब का ड्रामा! CM थलपति विजय से गले मिलने की जिद, जंतर-मंतर के पास सड़क पर लेट गई महिला
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) May 4, 2026
नई तीसरी ताकत का उदय
TVK ने 2026 के विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में, 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाकर DMK और AIADMK के दशकों पुराने दबदबे को तोड़ती दिख रही है, जिससे राज्य में पहली बार एक नई तीसरी ताकत का उदय हो रहा है।
द्रविड़ियन किले में सेंध: विजय ने DMK की सत्ता को कड़ी चुनौती दी है, और कई सीटों पर AIADMK को भी पीछे छोड़ दिया है।
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार विजय को मुख्यमंत्री के तौर पर जनता की पहली पसंद माना जा रहा है, जिससे वे साउथ के दिग्गज नेताओं की तरह मजबूत नेता बन गए हैं। राजनीतिक पंडित विजय के इस उभार को एक गंभीर राजनीतिक बदलाव का संकेत मान रहे है।
पढ़ें :- तमिलनाडु के सीएम विजय ने जनता को दिया दो बड़ा तोहफा, स्वास्थ्य बीमा कवर में पांच गुना की बढ़ोतरी और दूध खरीद मूल्य भी बढ़ाया