1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. दिल्ली में गजब का ड्रामा! CM थलपति विजय से गले मिलने की जिद, जंतर-मंतर के पास सड़क पर लेट गई महिला

दिल्ली में गजब का ड्रामा! CM थलपति विजय से गले मिलने की जिद, जंतर-मंतर के पास सड़क पर लेट गई महिला

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास एक महिला तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से गले मिलने की जिद में सड़क पर लेट गई। महिला ने इसे अपनी ‘अंतिम इच्छा’ बताते हुए पुलिस के समझाने के बावजूद सड़क से उठने से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मियों ने जब उसे हटाने की कोशिश की तो उसने - डोंट टच मी, दिस इज माय राइट कहा।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर के पास एक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। महिला तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय से गले मिलने की जिद करते हुए बीच सड़क पर लेट गई। महिला का कहना था कि जब तक उसकी ‘अंतिम इच्छा’ पूरी नहीं होगी, वह सड़क से नहीं उठेगी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- गैंगरेप के बाद दिल्ली के पार्कों की खुली पोल, 190 हाई रिस्क पर, 520 में लाइटिंग की कमी

बताया जा रहा है कि घटना 29 सितंबर की है। वीडियो में महिला को सड़क पर लेटे हुए देखा जा सकता है, जबकि दिल्ली पुलिस की महिला कर्मी उसे समझाकर वहां से हटाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाया कि सड़क पर इस तरह लेटने से आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, लेकिन वह अपनी जिद पर कायम रही।

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी , जंतर-मंतर के आसपास डायवर्जन, 12 मेट्रो स्टेशन भी बंद

वीडियो बनाने वाले शख्स के सवाल पर महिला ने कहा कि वह विजय थलपति को हग करना चाहती है और इसके बाद मरना चाहती है। महिला ने इसे अपनी अंतिम इच्छा बताया। इसी दौरान जब पुलिसकर्मियों ने उसे उठाने की कोशिश की तो उसने विरोध करते हुए कहा, ‘डोंट टच मी, दिस इज माय राइट।’

काफी देर तक समझाने के बावजूद महिला सड़क से उठने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद ली और उसे सड़क से उठाकर वहां से हटा दिया।

बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो कंटेंट क्रिएटर सैयद कमर अली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...