Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने ससुराल में सेलिब्रेट की होली, विक्की कौशल को जमकर लगाया रंग, देखें फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने ससुराल में सेलिब्रेट की होली, विक्की कौशल को जमकर लगाया रंग, देखें फोटोज

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Bollywood actress Katrina Kaif celebrated Holi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इस साल होली अपने ससुराल में पति और परिवार के साथ सेलिब्रेट की। होली सेलिब्रेशन की फोटोज में कटरीना पति विक्की कौशल और उनके पूरे परिवार संग मिलकर सेलिब्रेट कर रही हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने वाले कॉमेडियन पुलकित मणि का नोएडा शो रद्द, बोले- 'अंडरग्राउंड होने का समय आ गया...'

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Katrina Kaif and Vicky Kaushal) ने रंगों के इस त्योहार को पारिवार के साथ मिलकर मनाया और इन तस्वीरों के साथ सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif ) ने होली सेलिब्रेशन की फोटोज को शेयर करते हुए लिखा- हमारी तरफ से आप सबको हैप्पी होली। इन तस्वीरों में विक्की कौशल के माता-पिता और भाई के अलावा कैटरीना और उनकी बहन भी नजर आई। फैमिली की ये बॉन्डिंग हर फैन्स का दिल जीत रही है।

Advertisement