बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस साल अपना दूसरा करवा चौथ सेलिब्रेट किया। इस खूबसूरत कपल ने अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो में राघव परिणीति की छोटी से चोटी खींच कर मस्ती करने नजर आये।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राजनेता ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की अपनी कैंडिड तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की और लिखा, “मैं इस बात से बहुत हैरान हूं कि आप इतनी ताकत और शालीनता के साथ पूरे दिन उपवास कैसे रखती हैं। आपने सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक इस दिन को इतना प्यार और समर्पण दिया है।
मैं बहुत भावुक हूं… यह मुझे आश्चर्यचकित करता है कि मैं कभी भी उस तरह की निस्वार्थता की बराबरी कैसे कर सकता हूं… हैप्पी करवा चौथ, मेरी प्यारी पारू! #करवा चौथ।” एक तस्वीर में, राघव उसे पानी पिलाकर उसका व्रत तोड़ते हुए देखे जा सकते हैं।
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
इसके अलावा तस्वीरों में परिणीति कुछ महिलाओं से साथ करवाचौथ की पूजा करते नजर आ रही है। तो किसी बाकी की फोटो में परिणीति राघव के साथ गार्डन में हाथों में हाथ थामें टहलती नजर आ रही हैं।
एक तस्वीर में परिणीति को अन्य महिलाओं के बीच सरगी थाली के साथ व्रत रखते हुए देखा गया। एक और कैंडिड मोमेंट में उन्हें लॉन में बैठे हुए हंसी-मजाक करते हुए दिखाया गया।
पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस
परिणीति ने अपने पहले करवा चौथ व्रत के लिए रानी गुलाबी सलवार सूट पहना था, जिसके साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स थे।जबकि राघव ने पिस्ता ग्रीन कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट पहना था।