Manish Malhotra’s Diwali party: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मंगलवार को अपने घर पर दीवाली की ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड जगत की तमाम जानी मानी सेलिब्रिटी ने चार चांद लगाया।
पढ़ें :- तेज प्रताप यादव का विदेशी हसीना संग रोमांस का वीडिओ वायरल, क्या दूसरी शादी कर बिहार में लाएंगे विदेशी बहू ?
सेलेब्स एक से बढ़कर एक शानदार लुक में मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश में फैशन का जलवा दिखाते नजर आ रहे थे। सेलेब्स एक से बढ़कर एक शानदार लुक में मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश में फैशन का जलवा बिखेरते नजर आ रहे थे।
जहां एक तरफ एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा रेखा दुल्हन की तरह सजी धजी पहुंचीं. दिग्गज अभिनेत्री 70 साल की उम्र में भी तमाम यंग एक्ट्रेस पर भारी पड़ती दिखीं। रेखा ने ऑरेंज साड़ी के साथ मांग टीके में नजर आय़ीं।
पढ़ें :- 15 मिनट तक सांस रोका, आंखों से निकले आंसू... एक्शन हीरो विद्युत जामवाल का वीडियो देख हैरान हुए लोग
वहीं जेनेलिया डीसूजा गोल्डन येलो कलर का लहंगा पहनकर पहुंचीं, जिस पर उन्होंने पिंक कलर का दुपट्टा लिया था। एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, उनके साथ में रितेश देशमुख ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे थे। दोनों की जोड़ी पर लोग प्यार लुटा रहे हैं।
जबकि जाह्नवी कपूर अपने बोल्ड फैशन लुक में एक बार फिर नजर आईं। वह ब्लू मैटेलिक साड़ी पहनकर दीवाली पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने अपने लुक को एक खूबसूरत नेकलेस के साथ कम्प्लीट किया था। तो दूसरी तरफ काजोल ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी की रौनक बढ़ा दी।
काजोल ने पैप्स को जमकर पोज दिए और अपनी अदाओं से लोगों का ध्यान खींचा। गौरी खान ब्लैक साड़ी में गजब ढाती दिखीं।
पढ़ें :- Video-सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को राहत नहीं, CJI बोले-जमा करने होंगे दो करोड़ रुपये, अभिनेता ने खुद रखा अपना पक्ष
करण जौहर का लुक भी दमदार दिखा। शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन और अभिनेत्री शमिता के साथ पार्टी में शिरकत की। नोरा फतेही, सान्या मल्होत्रा समेत कई और फिल्मी हस्तियों ने भी पार्टी में खूब मौज मस्ती की।