बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर शनिवार को शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने शिखर पहाड़िया भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किये।
इस दौरान जान्हवी और शिखर दोनों पारंपरिक परिधान पहने हुए नजर आए। जान्हवी ने गहरे लाल-बैंगनी रंग की साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था।
पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?
पढ़ें :- आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, बोलीं- 'शादी से पहले फिजिकल होना नॉर्मल ...', युवा पीढ़ी अपने हिसाब से जीती है जिंदगी जो बिल्कुल सही है
इसमें सफेद रंग का किनारा काफी आकर्षक लग रहा था। साथ ही उन्होंने गले में सिल्वर नेकलेस पहना था। वहीं शिखर पहाड़िया ने दक्षिण भारत के पारंपरिक परिधान, जिसमें नीचे सफेद धोती और ऊपर गमछा डाले नजर आए।बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को देखने के लिए फैंस की भीड़ एकत्र हो गई।मंदिर परिसर में पहुंचने पर जान्हवी में भगवान वेंकटेश्वर को दंडवत प्रणाम किया।