सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में सिडनी शहर के बॉन्डी बीच पर रविवार को हुई फायरिंग का सबसे ताजा वीडियो सामने आया है। इसमें एक निहत्थे व्यक्ति ने एक हमलावर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे गोली मार दी। हालांकि इसके बाद भी घायल हमलावर भागता रहा। हमलावर को पकड़ने वाला शख्स अब सोशल मीडिया पर हीरो बन गया है। लोग जमकर उसकी तारीफ कर रहे हैं। इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हैं। एक हमलावर भी मौके पर मारा गया है, जबकि दूसरा घायल है।
पढ़ें :- ट्रंप-नेतन्याहू को खुश करने के लिए PM मोदी BRICS+ की अध्यक्षता का महत्व घटा रहे हैं: कांग्रेस
SYDNEY MASSACRE UPDATE:
THIS MAN IS A HERO!!!!!!!! pic.twitter.com/dcdLtq3KT5— Mossad Commentary (@MOSSADil) December 14, 2025
जांबाज शख्स ने हमलावर को ऐसे किया काबू
पढ़ें :- ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई तीखी बहस? अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर एक पेड़ की आड़ लेकर हथियार से लोगों पर गोलियां बरसा रहा है। इसी दौरान उसके पीछे साइड से एक निहत्था आदमी हमलावर को पकड़ने की हिम्मत जुटाता है। वह धीरे-धीरे हमलावर को आभास कराए बगैर उसकी ओर दौड़ता है और उसे पीछे से पकड़ लेता है। फिर उसका हथियार छीन कर उस पर कई राउंड गोलियां चलाता है।
इसके बाद हमलावर घायल हो जाता है, लेकिन इसके बावजूद वह भागता है। इस दौरान राइफल में संभवतः गोलियां खत्म हो जाती हैं। इसके बाद हमलावर को पकड़ने वाला व्यक्ति हथियार को पेड़ की आड़ में रख देता है। बाद में हमलावर को कुछ अन्य लोग पत्थर मारकर भगाते देखे जा रहे हैं।