Yamaha’s new R2 : दिग्गज पावर बाइक बनाने वाली कंपनी यामहा ने अपनी अपकमिंग R2 supersport मोटरसाइकिल की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इसे 10,000 रुपए देकर बुक कर सकते हैं। वहीं लांचिंग की बात करें तो कंपनी इस बाइक को भारत में 27 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है।
पढ़ें :- Bajaj Pulsar 125 : इस दिन लॉन्च होंगी Bajaj Pulsar 125 , कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे
बुकिंग अमाउंट पूरी तरह रिफंडेबल
प्री-बुकिंग करने वालों को डिलीवरी के दौरान तरजीह दी जाएगी। इस बीच बुकिंग अमाउंट पूरी तरह रिफंडेबल है। हालांकि इसका रिफंड 5 सितंबर के बाद ही प्रोसेस किया जाएगा। इस बाइक का प्रोडक्शन भारत में ही होगा और यहां से इसे दूसरे देशों के बाजारों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा।
R15 से अलग होगी Yamaha R2
यामहा R2 को कंपनी की मौजूदा R15 के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। हालांकि, यह R15 की जगह नहीं लेगी। बाइक से भी R15 जैसी स्पोर्टी राइडिंग और हल्के वजन वाली हैंडलिंग की उम्मीद है।
इंजन
R2 में हाई-रेविंग सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की संभावना है. कंपनी ने अभी इंजन और पावर आउटपुट का खुलासा नहीं किया है। ऑटोकार के मुताबिक, इसमें 200-220cc के आसपास का इंजन दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के मामले में इसका मुकाबला KTM RC 200 और Hero Karizma XMR जैसी बाइक्स से होगा, जिनका आउटपुट करीब 25hp है। ऐसे में Yamaha R2 में भी लगभग इसी स्तर की पावर मिलने की उम्मीद है।
पढ़ें :- Maruti Suzuki's bumper offers : मारुति सुजुकी की कारों पर अगस्त में मिल रहा बंपर ऑफर्स , जानें डिस्काउंट
कीमत
फिलहाल R15 की कीमत करीब 1.57 लाख से 1.98 लाख रुपए तक है. ऐसे में Yamaha R2 की शुरुआती कीमत 2 लाख से 2.2 लाख रुपए के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कीमत, इंजन स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।