Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. BMW 7 Series and i7 :  BMW 7 सीरीज और i7 की बुकिंग शुरू ,  जानें फीचर्स और खूबियां

BMW 7 Series and i7 :  BMW 7 सीरीज और i7 की बुकिंग शुरू ,  जानें फीचर्स और खूबियां

By अनूप कुमार 
Updated Date

BMW 7 Series and i7 :  दुनिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) ने इंडिया में अपनी फ्लैगशिप लग्जरी सेडान बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज (BMW 7 Series) के फेसलिफ्ट मॉडल के लिए ऑफिशियल तौर पर प्री-लॉन्च बुकिंग स्टार्ट कर दी है। जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू जल्द मार्केट में इस कार को उतार सकती है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं।

पढ़ें :- दिल्ली में कोरोना-डेंगू के बीच स्वाइन फ्लू का कहर, H1N1 मामले 1,777 के पार, डॉक्टरों ने दी 'सेल्फ-मेडिकेशन' से बचने की सलाह।

इंजन ऑप्शंस
आने वाली ऑल न्यू 7 सीरीज पेट्रोल/डीजल आईसीई (ICE) एंड ऑल-इलेक्ट्रिक (i7) दोनों तरह के इंजन ऑप्शंस के साथ मिलेंगे। अप्रैल, 2026 में इसे इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था। बीएमडबल्यू कंपनी द्वारा इस नई 7 सीरीज में 740i xDrive पेट्रोल एंड 740d xDrive डीजल में 3-लीटर इन-लाइन सिक्स माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जिसे 8-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

इंटीरियर फीचर्स
कंपनी ने अपनी नई बीएमडबल्यू 7 सीरीज के इंटीरियर को पूरी तरह से नए डिजाइन में चेंज कर दिया है। इसमें 17.9 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन और आगे बैठने वाले पैसेंजर के लिए 14.6 इंच का डिस्प्ले लगा है। ओल्ड डिस्प्ले को रिप्लेस करके विंडस्क्रीन के निचले हिस्से में फुल-विड्थ प्रोजेक्शन दिया गया है. इसके अलावा इंफोटेनमेंट सिस्टम लेटेस्ट बीएमडबल्यू ऑपरेटिंग सिस्टम एक्स (X) से चलेगा, जो OTA अपडेट्स, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले सपोर्ट करेगा।

8K थिएटर स्क्रीन
इसमें 8K थिएटर स्क्रीन मिलेगा, जो पीछे बैठने वाले यात्रियों के सफर को इंटरेस्टेड बनाएगा।

लग्जरी सीटें
इस लग्जरी कार का अंदाजा आप इसकी सीटों से लगा सकते हैं। स्टैंडर्ड के तौर पर बीएमडबल्यू 7 सीरीज की सीटों में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटीलेशन, लंबर सपोर्ट, मसाज और आर्मरेस्ट (गर्म होने वाला) लगाए गए हैंं।

पढ़ें :- यूपी के 5 शहरों में 7,452 करोड़ की 20 परियोजनाएं, लखनऊ समेत इन शहरों में बदलेंगे पार्किंग से लेकर बिजनेस हब तक
Advertisement