Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा, ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है वो भी जाएगा: राहुल गांधी

लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा, ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है वो भी जाएगा: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई से लेकर दिल्ली की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हो रही है। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसको लेकर मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है, वो भी जाएगा।

पढ़ें :- अभिजीत दीपके, बोले- गांधी देश की आत्मा, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं,मुंबई सिर्फ ट्रेलर, फाइनल दिल्ली में होगा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज गांधी जयंती है। और आज ही, हज़ारों नौजवान वोट चोरी के ख़िलाफ़ सड़कों पर हैं – शांतिपूर्वक, बिना हिंसा के, अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए। उनकी मांग साफ़ है: ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें। लोकतंत्र बचाओ।

साथ ही कहा, और Modi-Shah सरकार का जवाब? लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है। सैकड़ों हिरासत में हैं। उनका कसूर सिर्फ़ यह कि उन्होंने वोट चोरी पर सवाल पूछा। बापू ने यही सिखाया था – सच बोलो, शांति से लड़ो। और यही सरकार को सबसे ज़्यादा डराता है। क्योंकि लाठी से भीड़ रोकी जा सकती है, सवाल नहीं। ज्ञानेश कुमार जाएंगे। और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है, वो भी जाएगा।

 

पढ़ें :- Gandhi Jayanti : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और PM मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

 

Advertisement