Brahmi Herb : ब्राह्मी एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसका उपयोग भारत में कई औषधीय प्रयोजनों के लिए किया जाता है। ब्राह्मी मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने, तनाव कम करने और समग्र जीवन शक्ति में सुधार करने के लिए मिलकर काम करती हैं। स्वास्थ्य समस्या इस जड़ी बूटी का नाम सुनते ही छूमंतर हो जाती है। इस जड़ी बूटी के सेवन सेवन शरीर को मजबूत बनाता है और इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करता है। जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है
पढ़ें :- Water chestnut in winter : ठंड में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है , शरीर को दे ताकत देता है
ब्राह्मी की पत्तियां
आयुर्वेद के अनुसार इसकी तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से हार्मोन बैलेंस होता है जिससे तनाव और चिंता दूर होता है। इसके लिए चिंता और अवसाद के समय ब्राह्मी की पत्तियां चबाएं।
बेहतर याददाश्त
1.ब्राह्मी के कुछ सामान्य लाभों में बेहतर याददाश्त, घाव भरना, प्रतिरक्षा प्रणाली की क्षमता में वृद्धि, रूसी से राहत, बालों का झड़ना और त्वचा की सूजन शामिल हैं।
तनाव
2.चिंता लंबे समय तक किसी व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर अप्रिय प्रभाव डाल सकती है।आजकल, युवा बहुत अधिक तनाव में हैं। ब्राह्मी को तंत्रिका टॉनिक के रूप में जाना जाता है और प्राचीन भारत में इस पौधे का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता था।
अनिद्रा
3.अनिद्रा किसी भी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकती है और अत्यधिक तनाव, खराब नींद की आदतों और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के सेवन से स्थिति अक्सर खराब हो जाती है।