Braj Bahu Saas Parikrama : समाज में सेवा, समर्पण और आस्था के ऐसे उदाहरण सामने आते हैं कि लोगों को कहना ही पड़ता है कि रिश्तों में अभी जान बाकी है। ब्रज क्षेत्र में चल रही 84 कोस परिक्रमा के दौरान लोगों को ऐसा दृश्य देखने को मिला कि लोग भावुक हो गए। सहपऊ में एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास की वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी करने के लिए उन्हें एक टब में बैठाया और उसे अपने सिर पर उठाकर मीलों लंबी परिक्रमा कराई। कलयुग में भी त्रेता युग जैसी भक्ति और सेवा का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और भावुक भी।
पढ़ें :- अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, कहा-2024 के चुनाव की हार की वजह से संतुलन बिगड़ गया है, इसीलिए ऐसे असंतुलित बयान आ रहे
कलयुग में मातृसेवा के इस प्रेरणादायक दृश्य को देखकर रास्ते में चलने वाले अन्य श्रद्धालु भी नतमस्तक हो गए और बहू के संस्कारों की जमकर सराहना की। बिना थके, बिना रुके अपनी सास को सिर पर उठाकर ले जाती इस महिला का वीडियो अब इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है।
खास बात ये है कि परिक्रमा के दौरान जब लोगों ने बहु से नाम जानने की कोशिश की तब बहु ने बड़ी विनम्रता मना कर दिया। उसने बस इतना कहा कि इसमें उसे कोई कष्ट नहीं हो रहा है, वह तो बस अपनी सास की मुराद पूरी कर रही है।