Braj Mandal Yatra : हरियाणा में ब्रज मंडल यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट है। ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नूंह जिले में आगामी 24 घंटे के लिए इंटरनेट व SMS सेवाओं को बंद कर दिया गया है। हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने रविवार शाम 6 बजे से 24 घंटे के लिए नूंह में मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस सर्विस को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। हरियाणा सरकार के गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन तौर पर लिया गया है। दरअसल, पिछले साल इसी शोभायात्रा के दौरान नूह में दंगे भड़के थे।
पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...
सोमवार 22 जुलाई 2024 को जिला नूंह में प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान भारी वाहनों के लिए नूंह पुलिस की रुट डाईवर्ट के बारे में विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान भारी वाहन चालक नूंह पुलिस की एडवाइजरी का पालन कर अपनी यात्रा को आसान/सुगम बना सकते हैं। अलवर से सोहना/गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहन फिरोजपुर झिरका के अंबेडकर चौक से मुंबई एक्सप्रेस-वे से वाया के.एम.पी. रेवासन होते हुए सोहना/गुरुग्राम जाएं।