Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA 2026 के बीच फुटबॉल जगत में शोक, विश्व विजेता टीम के स्टार खिलाड़ी का निधन

FIFA 2026 के बीच फुटबॉल जगत में शोक, विश्व विजेता टीम के स्टार खिलाड़ी का निधन

By Harsh 
Updated Date

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच ब्राजील फुटबॉल के लिए दुखद खबर सामने आई है। 1970 विश्व कप जीतने वाली ब्राजील टीम के दिग्गज डिफेंडर ब्रिटो का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ब्राजील फुटबॉल महासंघ ने उनके निधन की पुष्टि की है।

पढ़ें :- Video-स्पेन बना विश्व चैंपियन तो Mia Khalifa की लग गई लॉटरी, सट्टेबाजी में जीते 1.4 करोड़ रुपए

ब्रिटो को ब्राजील के महानतम रक्षात्मक खिलाड़ियों में गिना जाता था। उन्होंने 1964 से 1972 के बीच राष्ट्रीय टीम के लिए 61 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले और 1970 विश्व कप विजेता टीम का अहम हिस्सा रहे। उस ऐतिहासिक टीम में पेले, जैरजिन्हो, रिवेलिनो और कार्लोस अल्बर्टो जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल थे।

ब्राजील फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष समीर यॉक्स ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ब्रिटो का योगदान देश के फुटबॉल इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। उनका संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटो पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से ब्राजील फुटबॉल जगत में शोक की लहर है।

पढ़ें :- FIFA World Cup Final Highlights: फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागकर स्पेन को दूसरी बार बनाया वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना को फाइनल में 1-0 से हराया
Advertisement