Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Breaking News -भोपाल के बालिका गृह से 26 लड़कियां लापता, अवैध तरीके से हो रहा था संचालन

Breaking News -भोपाल के बालिका गृह से 26 लड़कियां लापता, अवैध तरीके से हो रहा था संचालन

By santosh singh 
Updated Date

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल के एक बालिका गृह से 26 लड़कियां लापता हो गईं। इसमें कई राज्यों की लड़कियां रह रहीं थी। भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बालिका गृह का संचालन अवैध तरीके से हो रहा था। बालिका गृह में रजिस्टर में 68 बच्चियों के नाम दर्ज हैं, जबकि मौके पर मिली 41 बच्चियां मिली है। बिना अनुमति के चल रहे बालिका गृह पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

पढ़ें :- अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी...सीएम योगी के चुनौती पर अखिलेश यादव का पलटवार

इस मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर मामले की गंभीरता को देखते सरकार से संज्ञान लेने की मांग की है। साथ ही सरकार से त्वरित कार्रवाई करने की अपील की है।

Advertisement