वडोदरा। गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) में गुरुवार को स्कूली छात्रों से भरी नाव एक झील में पलट गई। नाव में 27 बच्चे सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार, हरणी (Harni) की मोटनाथ झील (Motnath Lake) में ये बच्चे नौका विहार कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।
पढ़ें :- साउथ अभिनेत्री 'कृति शेट्टी' को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे 'रोहित शेट्टी', फिल्म ‘हम तेरे प्यार में’ की शूटिंग शुरू
घटना के बाद बच्चों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चलाया गया। जानकारी के अनुसार, नाव पलटने से अब तक दो शिक्षक व सात बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। नाव में बच्चों को लाइफ जैकेट के बिना बिठाया गया था। बता दें कि इस घटना से करीब साल भर पहले हुई मोरबी झूलता पुल दुर्घटना की यादें ताजा हो गई।
नाव पलटने की घटना के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन में अब तक 10 बच्चों को बाहर निकाला गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाव में करीब 27 लोग सवार थे। बताया गया है कि इनमें 23 से 24 छात्र शामिल थे। रेस्क्यू टीम (Rescue Team) ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है और बच्चों को झील से बाहर निकाला जा रहा है।