Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Breaking News Agra : पूजा के दौरान शिव मंदिर परिसर की गिरी छत, किशोरी की मौत, पांच घायल, दर्जनों लोग मलबे में दबे

Breaking News Agra : पूजा के दौरान शिव मंदिर परिसर की गिरी छत, किशोरी की मौत, पांच घायल, दर्जनों लोग मलबे में दबे

By संतोष सिंह 
Updated Date

आगरा। यूपी (UP)के आगरा जिले (Agra District) में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा होने की खबर है। थाना शाहगंज क्षेत्र में शिव मंदिर में पूजा करने के दौरान मंदिर परिसर में बने कमरे की छत गिर गईं। इसके मलबे में कई लोग दब गए। वहीं इस हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेस्क्यू के दौरान हादसे में घायल पांच महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढ़ें :- यूपी में अगले 48 घंटे में बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
पढ़ें :- Video- झांसी में पति ने पत्‍नी को पार्षद दोस्‍त के साथ रंगे हाथ पकड़ा, पति ने फोन कर बुलाई पुलिस, मचा हंगामा

शाहगंज के राधे वाली गली स्थित शिव मंदिर परिसर (Shiv Temple Complex) के कमरे की छत भरभराकर गिरी है। बताया गया है कि सावन के पांचवें सोमवार को लेकर शिव मंदिर में भीड़ उमड़ी हुई थी। छत जैसे ही गिरी तो मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर में पूजा अर्चना करने आए 12 से अधिक लोग दब गए। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मलबा हटाना शुरू कर दिया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में ज्योति नाम की किशोरी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजना शुरू कर दिया है। बताया गया है कि बारिश में पानी की वजह से मंदिर परिसर में बने कमरे की छत कमजोर हो गई थी, जिसके चलते हादसा हो गया। शाहगंज थाना प्रभारी का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement