1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- झांसी में पति ने पत्‍नी को पार्षद दोस्‍त के साथ रंगे हाथ पकड़ा, पति ने फोन कर बुलाई पुलिस, मचा हंगामा

Video- झांसी में पति ने पत्‍नी को पार्षद दोस्‍त के साथ रंगे हाथ पकड़ा, पति ने फोन कर बुलाई पुलिस, मचा हंगामा

यूपी (UP) के झांसी जिले (Jhansi District) में संविदा पर नौकरी करने वाला एक शख्स ड्यूटी करने घर से बाहर गया। तभी उसकी पत्नी ने आधी रात को अपने पार्षद मित्र और उसके एक दोस्त को मिलने के लिए घर बुला लिया। काफी समय से पत्नी की जासूसी में लगे पति को जैसे ही इस बात की पक्की खबर मिली तो उसने फोन से 112 नंबर (Number 112) पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।

By santosh singh 
Updated Date

झांसी: यूपी (UP) के झांसी जिले (Jhansi District) में संविदा पर नौकरी करने वाला एक शख्स ड्यूटी करने घर से बाहर गया। तभी उसकी पत्नी ने आधी रात को अपने पार्षद मित्र और उसके एक दोस्त को मिलने के लिए घर बुला लिया। काफी समय से पत्नी की जासूसी में लगे पति को जैसे ही इस बात की पक्की खबर मिली तो उसने फोन से 112 नंबर (Number 112) पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। पति के फोन पर सक्रिय हुई पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वहां दोनों पुरुष मौजूद मिले। मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इस पूरे तमाशे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मऊरानीपुर का रहने वाला एक शख्स महोबा जिले में स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नौकरी करता है। उसकी पत्नी सरकारी स्कूल में क्लर्क है। शख्स की क्लर्क पत्नी का एक पार्षद से काफी समय से मिलना-जुलना है। पति ने कई बार अपनी पत्नी को मिलने-जुलने से मना किया। पति और पत्नी के बीच कई बार इस बात को लेकर विवाद भी हुआ। शख्स 8 अप्रैल की रात ड्यूटी पर महोबा गया हुआ था। तभी उसे एक परिचित ने उसके घर में दो लोगों के पहुंचने की जानकारी दी। जानकारी पुख्ता होने पर शख्स ने पुलिस को फोन लगा दिया।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

पत्नी बोली-पेट में दर्द हो रहा था, इसलिए…

शख्स के फोन काल पर देर रात मौके पर पहुंची पुलिस को देख महिला के घर के बाहर मजमा जमा हो गया। किसी तरह पुलिस ने पार्षद और उसके दोस्त को घर से बाहर निकाला। महिला ने इस पूरे मसले पर पुलिस को सफाई देते हुए कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा था। परिचित होने के कारण इन दोनों को मदद के लिए बुलाया था।

पत्‍नी ने ड्रम में भरकर फेंकने की दी है धमकी: पति

पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

दूसरी ओर, महिला के पति ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डाला है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि पत्नी और उसका पार्षद मित्र उसकी हत्या कर ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी दे रहे हैं। सीओ मऊरानीपुर रामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...