नई दिल्ली। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन (Telangana Governor Tamilisai Sundararajan) ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। उनके पास पुडुचेरी (Puducherry) के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी है। माना जा रहा है कि चुनावी राजनीति में फिर से प्रवेश करने के लिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। सुंदरराजन 2019 तक तमिलनाडु भाजपा (Telangana BJP) की प्रमुख थीं। सितंबर 2019 में उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।
पढ़ें :- जयराम रमेश ने VB-G RAM G योजना को सामाजिक सुरक्षा ढांचे पर बताया 'सर्जिकल स्ट्राइक', वोट चोरी सरकार ने ग्रामीण मजदूरी की चोरी में भी हासिल की महारत
तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने सोमवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया है। राजभवन ने जानकारी देते हुए कहा कि तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ.श्रीमती तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने अपना इस्तीफा दे दिया है।
तमिलिसाई सौंदर्यराजन का इस्तीफा उस दिन आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के जगतियाल में एक चुनावी रैली और तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक रोड शो करने वाले हैं। एक अधिकारी ने कहा कि वो तमिलनाडु या पुडुचेरी से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। अधिकारी ने कहा कि तमिलिसाई ने पीएम मोदी को सूचित करने के बाद यह निर्णय लिया। अधिकारी ने आगे कहा कि तमिलिसाई ने लोकसभा चुनाव लड़कर राजनीति में लौटने की इच्छा जताई। वो पुडुचेरी या चेन्नई या तुथुकुडी से चुनाव लड़ सकती हैं।
पुडुचेरी से चुनाव लड़ने की इच्छा
इससे पहले फरवरी में उन्होंने पुडुचेरी से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थीं। लेकिन कहा था कि इस पर फैसला नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करना है। तमिलिसाई ने उपराज्यपाल के रूप में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर पुडुचेरी में संवाददाताओं से कहा कि मेरी इच्छा एक जन प्रतिनिधि बनने की है, लेकिन मैं प्रधान मंत्री और गृह मंत्री के फैसले का पालन करूंगी। तमिलिसाई ने कहा कि वो पुडुचेरी को चुनाव लड़ने के लिए पसंद करेंगी।
पढ़ें :- शिवा शर्मा की हत्यारोपी 50 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक और ऑडियो वायरल, तुझे कुत्ता बनाकर मारा, अब…,
चुनावी सफर
सौंदर्यराजन साल 2019 तक तमिलनाडु भाजपा प्रमुख रहीं जिस के बाद सितंबर 2019 में उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। किरण बेदी (Kiran Bedi) को हटाए जाने के बाद उन्हें पुडुचेरी के एलजी की भी जिम्मेदारी दी गई थीं। सौंदर्यराजन कांग्रेस के कुमारी अनंतन की बेटी हैं। सुंदरराजन राज्यपाल बनाए जाने से पहले दो दशक से अधिक समय से भाजपा का हिस्सा हैं। प्रभावशाली नागर समुदाय से आने वाली तमिलिसाई 2019 का लोकसभा चुनाव द्रमुक की कनिमोझी से थूथुकुडी में भारी अंतर से हार गईं थीं।