Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टी20 विश्व कप के 19 साल के तिलिस्म को तोड़ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ‘हिस्ट्री रिपीट किया, हिस्ट्री डिफीट किया’

टी20 विश्व कप के 19 साल के तिलिस्म को तोड़ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ‘हिस्ट्री रिपीट किया, हिस्ट्री डिफीट किया’

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के फाइनल मुकाबले में न्‍यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्‍जा जमाया है। इसके साथ ही टीम इंडिया बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने वाली और बतौर होस्‍ट टी20 विश्‍व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

पढ़ें :- T20 World Cup Final : फाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज ने 2-2 बार टी20 विश्‍व कप (T20 World Cup) जीता है। इतना ही नहीं भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम (Narendra Modi Stadium) का इतिहास भी पलट दिया है। वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को इसी मैदान पर शिकस्‍त दी थी।

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। न्‍यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने अर्धशतक लगाया। कप्‍तान सेंटनर ने 43 रन की पारी खेली।

Advertisement