Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: रूस के राष्ट्रपति और PM मोदी की हुई मुलाकात, ऊर्जा, रक्षा, व्यापार, निवेश समेत कई अहम मुद्दों पर हुई बातचीत

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: रूस के राष्ट्रपति और PM मोदी की हुई मुलाकात, ऊर्जा, रक्षा, व्यापार, निवेश समेत कई अहम मुद्दों पर हुई बातचीत

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को मुलाकात हुई। ये मुलाकात नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर स्वागत किया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच​ द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। बैठक में ऊर्जा, रक्षा, व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत हो रही है।

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी, बोले- भारत बन रहा है अवसरों का नया केंद्र, चार देशों का समूह आज 21 की संख्या तक पहुंचा

इससे पहले पीएम मोदी ने पुतिन को एक पुस्तक भी भेंट की। इस दौरान पुतिन ने पीएम मोदी को रूस आने का न्योता दिया। पीएम मोदी ने उसे स्वीकार भी लिया। यह यात्रा 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए होगी। हालांकि, सम्मेलन की तारीख अभी तय नहीं हुई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों देशों की आपसी सुविधा के अनुसार राजनयिक माध्यमों से तारीख तय की जाएगी।

इससे साफ है कि, दोनों देश अगले वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए अब कूटनीतिक स्तर पर बातचीत आगे बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संघर्ष को लेकर भारत का रुख एक बार फिर साफ किया। उन्होंने कहा कि, बातचीत के जरिए ही किसी का समाधान निकाला जा सकता है।

उन्होंने भारत की ओर से शांति प्रयासों में मदद की पेशकश करते हुए कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष को खत्म कराने की कोशिशों में सहयोग के लिए तैयार है। बातचीत में पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र के संघर्षों से समुद्री व्यापार और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर पड़ रहे असर पर भी चर्चा हुई।

बता दें कि, रूस के राष्ट्रपति पुति तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। यह फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस के बाहर किसी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में उनकी पहली व्यक्तिगत भागीदारी है। भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वां शिखर सम्मेलन आयोजित होगा।

पढ़ें :- असम की नगांव लोकसभा सीट के लिए बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी देवाशीष शर्मा को घोषित किया अपना उम्मीदवार
Advertisement