नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी का मध्य प्रदेश के उज्जैन और यूपी में एंबुलेंस के अंदर महिला के साथ हुई हैवानियत की घटना पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि, समय आ चुका है कि महिला सुरक्षा के लिए समाज के नैतिक उत्थान की दिशा में गंभीर प्रयास किए जाएं-सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक हर स्तर पर कड़े कदम उठाए जाएं।
पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, उज्जैन और सिद्धार्थनगर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता मानवता पर कलंक है। महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन का पीड़िता और उसके परिवार के प्रति रवैया सिस्टम की बेरहमी का सबूत है और देश के लिए गंभीर चिंतन का विषय है।
उज्जैन और सिद्धार्थनगर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता मानवता पर कलंक है।
महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन का पीड़िता और उसके परिवार के प्रति रवैया सिस्टम की बेरहमी का सबूत है और देश के लिए गंभीर चिंतन का विषय है।
प्रचार केंद्रित सरकारों ने अपनी झूठी छवि… pic.twitter.com/eG0neNf35f
पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 6, 2024
उन्होंने कहा, प्रचार केंद्रित सरकारों ने अपनी झूठी छवि गढ़ने के लिए एक असंवेदनशील व्यवस्था को जन्म दिया है, जिसका सबसे बड़ा शिकार महिलाएं हो रही हैं। समय आ चुका है कि महिला सुरक्षा के लिए समाज के नैतिक उत्थान की दिशा में गंभीर प्रयास किए जाएं-सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक हर स्तर पर कड़े कदम उठाए जाएं। बेहतर नागरिक, बेहतर व्यवस्था को जन्म देता है और बेहतर व्यवस्था ही एक बेहतर समाज बनाती है।