Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस 40 फीट गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, मासूमों समेत 42 घायल,टायर फटना बना वजह

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस 40 फीट गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, मासूमों समेत 42 घायल,टायर फटना बना वजह

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ / दुबग्गा। लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक लग्जरी बस पलटकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 यात्री घायल हो गए। घायलों में छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

पढ़ें :- पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि को सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर पारा थाना क्षेत्र में जीरो पॉइंट पर हुआ। यह जगह शकुंतला विश्वविद्यालय से करीब 1 किमी दूर है।

भिवाड़ी से छपरा जा रही थी बस, सभी छठ के लिए जा रहे थे घर

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, बिहार नंबर की बस BR 28 P 4332 राजस्थान के भिवाड़ी से छपरा (बिहार) जा रही थी। बस के मालिक गोपालगंज निवासी टुनटुन शाह बताए जा रहे हैं। बस में सवार सभी लोग छठ पर्व के लिए अपने-अपने घर जा रहे थे। यात्रियों के मुताबिक बस में करीब 60 लोग सवार थे। शुरुआती जांच में हादसे की वजह टायर फटना बताई जा रही है।

पुलिसवाले बच्चों को गोद में लेकर एंबुलेंस तक पहुंचे

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिसवाले मासूम बच्चों को गोद में लेकर एंबुलेंस में बैठाते नजर आए। 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और SDRF की 2 टीमें रेस्क्यू में जुटीं।

आलमबाग से 1 फायर टेंडर, सरोजनीनगर से 1 रेस्क्यू वेहिकल, हजरतगंज से MDRV (मल्टी डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल) मौके पर पहुंचा। स्थानीय पुलिस बल भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद रहा।

42 यात्री थे बस में, 29 लोकबंधु और 13 KGMU भेजे गए

डीसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक की जानकारी के अनुसार बस में कुल 42 यात्री थे। इनमें 29 को लोकबंधु अस्पताल और 13 को KGMU भेजा गया है। लोकबंधु में 1 को पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया। एक की इलाज के दौरान मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्री और जिलाधिकारी पहुंचे अस्पताल

पढ़ें :- कानपुर जू में मौत का तांडव! 40 दिन के भीतर 9 वन्यजीवों की मौत, संक्रमण की आशंका से बढ़ी चिंता

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि यहां 13 घायलों का इलाज किया जा रहा है। 1 मरीज ब्रॉट डेड लाया गया था। 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसों को रोकने के लिए प्लान बनाया जा रहा है।जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर लोकबंधु अस्पताल पहुंच गए हैं। यहां पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी घायलों को देखने पहुंचे हैं।

घायलों और मृतकों में इनकी हुई शिनाख्त

घायलों में 12 और मृतकों में से 1 की शिनाख्त हुई है। घायलों में वैशाली जिले की चांदनी, उनकी 2 साल की बेटी आरोही, 3 साल की संध्या, गोपालगंज के बलविंदर (45), जगदीश राम (47), औरंगाबाद के पप्पू तिवारी (19), छपरा के रामविलास (50), यूपी के आजमगढ़ के अभिषेक (26), देवलाश (39), महाराजगंज के श्यामदेव (24), देवरिया के साहिल निषाद और योगी घायल हैं। मृत दो लोगों में से एक का नाम शंकर रजक (63) है। वह बेगूसराय के गरहारा के रहने वाले थे। घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। कम घायलों को फर्स्ट एड देकर आराम दिया गया है। घायलों ने अपना नाम-पता बताया है।

Advertisement