Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. By Election Result: राजस्थान की भाजपा सरकार को बड़ा झटका, भजनलाल सरकार के मंत्री सुरेंद्र सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी ने हराया

By Election Result: राजस्थान की भाजपा सरकार को बड़ा झटका, भजनलाल सरकार के मंत्री सुरेंद्र सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी ने हराया

By शिव मौर्या 
Updated Date

By Election Result: राजस्थान की भाजपा सरकार को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत पाने वाली भाजपा सरकार करणपुर सीट पर हुए उपचुनाव में हार गई है। कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह ने भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को चुनाव हरा दिया है। कांग्रेस के लिए ये जीत इसलिए भी बड़ी हो गई कि, भजनलाल सरकार ने बिना चुनाव जीते ही सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया था। हालांकि, अब वो चुनाव हार गए हैं। ऐसे में उन्हें अब मंत्री पद छोड़ना पड़ेगा। इस हार की वजह से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपने कैबिनेट में बदलाव करना पड़ सकता है।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

इस जीत के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है।

इसके साथ ही सचिन पायलट ने कहा कि, श्रीकरणपुर विधानसभा उपचुनाव में रुपिंदर सिंह कुन्नर जी के विजयी होने पर उन्हें शुभकामनाएं। स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर जी द्वारा किए गए जनहित, जनकल्याण एवं क्षेत्र के विकास के कार्यों को अपने हृदय में रखकर जनता ने मतदान किया था। मुझे खुशी है कि श्रीकरणपुर की स्वाभिमानी जनता ने कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा पर विश्वास जता कर प्रगति, खुशहाली और अपने सुरक्षित भविष्य को चुना है। इस जनादेश रूपी आशीर्वाद के लिए श्रीकरणपुर की जनता का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

 

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
Advertisement