Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. By-elections Azamgarh Rampur 2022: आजम खान को बड़ा झटका, रामपुर में 42 हजार वोटों से जीते घनश्याम लोधी

By-elections Azamgarh Rampur 2022: आजम खान को बड़ा झटका, रामपुर में 42 हजार वोटों से जीते घनश्याम लोधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

By-elections Azamgarh Rampur 2022: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटें आजमगढ़ और रामपुर में हुए चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आजम खान के गढ़ रामपुर में भगवा लहरा गया है। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने वहां पर बड़ी जीत हासिल की है, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम रजा को हार का सामना करना पड़ा है।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

मीडिया रिपोर्ट की माने तो घनश्याम लोधी करीब 42 हजार से ज्यादा वोटों से जीत ​दर्ज किए गए हैं। दोनों ही पार्टियों ने एक दूसरे को कड़ी चक्कर दी। बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने सपा के असीम रजा को कड़ी टक्कर दी। दोनों के बीच शुरुआती 10 राउंड की काउंटिंग में आगे-पीछे होने का खेल चलता रहा।

आजम खान ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि, आजम खान ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके कारण यहां पर उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में सपा ने आसिम रजा को प्रत्याशी बनाया था। इसके साथ ही भाजपा ने यहां से घनश्याम लोधी को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा की जीत के बाद आजम खान को यहां पर बड़ा झटका लगा है। कहा जाता था कि रामपुर आजम खान का गढ़ है।

 

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन
Advertisement