Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, धान समेत 14 फसलों की बढ़ाई MSP

Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, धान समेत 14 फसलों की बढ़ाई MSP

By शिव मौर्या 
Updated Date

Cabinet Decisions:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार तीसरे कार्यकाल की दूसरी कैबिनेट मीटिंग बुलाई। इस कैबिनेट बैठक में किसानों को कई बड़े तोहफो दिए गए। कैबिनेट के फैसलों के बारे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी हे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, आज कैबिनेट में किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास समेत खरीफ की 14 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दे दी है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर केस के सभी आरोपी जिला कोर्ट में पेश, सबको तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

केंद्रीय मंत्री ने कहा, आज कैबिनेट में किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। खरीफ फसल के लिए 14 फसलों पर कैबिनेट ने MSP को मंजूरी दी है। धान का नया MSP 2,300 रुपए किया गया है जो पिछली MSP से 117 रुपए अधिक है। कपास का नया MSP 7,121 और एक दूसरी किस्म के लिए 7,521 रुपए पर मंजूरी दी है जो पिछली MSP से 501 रुपए ज्यादा है।

 

Advertisement