नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, “गब्बर सिंह टैक्स” कहें या “गृहस्थी सत्यानाश टैक्स” या फ़िर “Give Sitharaman Tax”! भाजपा के GST को हम जिस भी नाम से बुलाए, एक बात तय है कि-मोदी सरकार ने GST को गरीब और मध्यम वर्ग से उनकी गाढ़ी कमाई लूटने का माध्यम बना दिया है।
पढ़ें :- Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद
उन्होंने आगे लिखा, नौ प्रकार के GST दर इसे “Good & Simple Tax” नहीं “जटिल और बेतुका” बनाते है। GST जनता के Consumption पर टैक्स है, पर मोदी सरकार RECORD GST COLLECTIONS का जश्न बनाकर उनके जले पर नमक छिड़कने का काम करती है। कुल GST का 2/3rd हिस्सा यानि 64% गरीब और Middle Class की जेब काट कर आता है, पर अरबपतियों से केवल 3% GST वसूला जाता है, जबकि Corporate Tax Rate की दर 30% से घटाकर 22% कर दी गई है।
"गब्बर सिंह टैक्स" कहें या "गृहस्थी सत्यानाश टैक्स" या फ़िर "Give Sitharaman Tax" !
भाजपा के GST को हम जिस भी नाम से बुलाए, एक बात तय है कि —
मोदी सरकार ने GST को गरीब और मध्यम वर्ग से उनकी गाढ़ी कमाई लूटने का माध्यम बना दिया है।
पढ़ें :- Video : सपा प्रमुख से युवती ने कहा 'कान की बाली ले लो पर सरकार बनाओ आप', अखिलेश बोले-अपनी बहनों का साथ हम पाएंगे, मिलकर बनाएंगे ‘पीडीए सरकार’
1⃣नौ प्रकार के GST दर इसे "Good & Simple… pic.twitter.com/OBBA0isnH1
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 9, 2025
पहली बार अन्नदाता किसान की 36 कृषि संबंधी वस्तुओं पर GST लगाया गया है। यहां तक की Life Insurance और Health Insurance के premium पर भी 18% GST भरना पड़ता है। पिछले 5 वर्षों में INCOME TAX वसूली में 240% की वृद्धि हुई और GST वसूली में 177% की बढ़ोतरी हुई। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि आनेवाले आम बजट में मोदी सरकार TAX TERRORISM और जनता की लूट पर विराम लगाएं।