धर्म डेस्क, लखनऊ। वर्तमान समय में बहुत से लोग पूरा दिन मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी वे व्यक्ति कर्ज के बोझ में दबे रहते है। जिसके वजह से लाख प्रयासों के बाद भी उस कर्ज को चुका पाना उनके लिए असंभव होता है। इसके पीछे की वजह ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रहों की कमजोर स्थिति बताया गया है। रत्न शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे रत्न होते है, जिनको धारण करने से कर्ज की समस्या दूर हो जाती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो जाती है। यदि आप भी लंबे समय से कर्ज की समस्या में हैं, तो इस लेख में बताए गए रत्नों को जरूर धारण करें। क्योंकि यह मान्यता है इन रत्नों को पहनने से धन लाभ के योग बनते हैं।
पढ़ें :- Shukra Margi 2026 : वैभव के दाता शुक्र 14 नवंबर को करने जा रहे हैं गोचर,मेष समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बरसेगा पैसा
मूंगा रत्न- इसका संबंध मंगल से होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल को साहस, पराक्रम, भूमि और कर्ज का कारक माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में मंगल कमजोर स्थिति में है तो मूंगा रत्न जरूर धारण करें। मान्यता है कि इस रत्न को पहनने से साहस और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि तो होती ही है साथ ही कर्ज की समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा धन लाभ के नए योग बनते हैं और रूके हुए काम भी पूरे हो जाते हैं।
पुखराज- इसका संबंध देवगुरु बृहस्पति से है। बृहस्पति को धन, भाग्य, समृद्धि और ज्ञान का कारक माना जाता है। मान्यता है कि जब व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है, तो धन नहीं टिकता है और कर्ज की समस्या से गुजरना पड़ सकता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को पहनने से निर्णय क्षमता बेहतर होती है और धीरे-धीरे कर्ज की समस्या दूर होती है।
गोमेद- वैदिक ज्योतिष में इस रत्न को राहु का एक छाया ग्रह माना जाता है। यह रत्न राहु के दोषों को शांत करने के लिए सबसे उत्तम होता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को पहनने से अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं और कर्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही धन धान्य से तिजोरी हमेशा भरी रहती है।