BCCI’s upcoming meeting: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल 2025 से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा था कि उम्मीद है कि अगर हम जीतेंगे तो हमें न सिर्फ़ भारत में, बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे।” उनकी यह बात अब सच होती दिख रही है। दरअसल, घरेलू टूर्नामेंट में महिला क्रिकेटरों की मैच फीस में बदलाव करने की योजना बना रहा है।
पढ़ें :- IND vs BAN : शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स के सेमी-फाइनल में जड़ा शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 196 रनों का लक्ष्य
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, महिला क्रिकेटरों के लिए पेआउट में बदलाव पर 22 दिसंबर को शाम 7 बजे होने वाली एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में चर्चा होगी। माना जा रहा है कि बोर्ड घरेलू टूर्नामेंट में महिला क्रिकेटरों की मैच फीस में बदलाव करने की योजना बना रहा है। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत के बाद इस बदलाव की संभावना जतायी जा रही थी। बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर मीटिंग में चर्चा करने का फैसला किया है, जो वर्चुअली होगी।
बता दें कि इंटरनेशनल लेवल पर पुरुष और महिला खिलाड़ियों को बराबर सैलरी मिलती है, लेकिन घरेलू प्रतियोगिताओं में अभी भी असमानताएं हैं। इस बैठक एजेंडों में पुरुष टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और अंपायरों की मैच फीस में बदलाव शामिल है। रोहित शर्मा और विराट कोहली, जो पहले ही टी20आई और टेस्ट फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं, उन्हें किस ग्रेड में रखा जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।