नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सह पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में अब सुधार हो रहा है। उनका उपचार अबूधाबी के एक अस्पताल में चल रहा है। भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि, स्मित मच्छार स्वस्थ्य हो रहे हैं और उनको बेहतरीन चिकित्सा सुविधा दी ज रही है। दूतावास ने कहा कि वह पायलट के परिवार और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए हरसंभव मदद कर रहा है।
पढ़ें :- Sheikh Ahmed Al Maktoum : दुबई के शासक के भाई अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन, UAE की सेना की रखी थी नींव
इन सबके बीच शनिवार को दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशि अल मकतूत भी अस्पताल पहुंचे और पायल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उनके साहस की सराहना की।
During a visit to Captain Smit Machchhar… the flydubai pilot who embodied the highest degrees of courage, responsibility, and care for human life.
From us, and from the leadership of the nation, he has our full appreciation and praise.
We are proud that he is part of our… pic.twitter.com/QgpQxdcK5C
— Hamdan bin Mohammed (@HamdanMohammed) October 3, 2026
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि स्मित ने साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति अपनी चिंता की सर्वोच्च मिसाल को पेश किया है। उन्होंने जोर देकर की यूएई के नेतृत्व की तरफ से स्मित मच्छार को पूरा सम्मान और तारीफ दी जाती है।
क्राउन प्रिंस ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि कैप्टन स्मित मच्छार की कहानी उनके देश की कहानी और यूएई के मूल्यों का हिस्सा है। इसके साथ ही उन्होंने यूएई को शांति, करुणा और जीवन की रक्षा करने वाला देश करार दिया। इस पोस्ट के साथ में क्राउन प्रिंस ने स्मित के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। इसमें वह मच्छार को गले लगाते हुए और उनके सिर को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।