Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. हार्दिक पांड्या की वजह से रोहित शर्मा से छीनी गई कप्तानी! MI में वापसी के लिए रखी थी बड़ी शर्त

हार्दिक पांड्या की वजह से रोहित शर्मा से छीनी गई कप्तानी! MI में वापसी के लिए रखी थी बड़ी शर्त

By Abhimanyu 
Updated Date

MI New Captain Hardik Pandya: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली है। फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नए कप्तान घोषित किया है। हालांकि, मुंबई इंडियंस का यह फैसला फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर इस फैसले के खिलाफ फैंस के गुस्से को देखा जा सकता है। इसी बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

पढ़ें :- MI vs LSG Pitch Report: वानखेड़े में रनों की होगी बारिश या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा; जानें मैच से पहले पिच रिपोर्ट

दरअसल, मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या की वापसी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, जिसमें गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) से हार्दिक को ट्रेड किया गया था। इसको लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हुई थी। लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि हार्दिक ने अपनी वापसी के लिए एक बड़ी शर्त रखी है। जिसमें उन्होंने खुद को कप्तान बनाए जाने की मांग की थी। जिसके बाद उन्हें टीम की कप्तानी आखिरकार सौंप दी गयी है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम के मालिक के साफ कर दिया था कि अगर उन्हें वह वापस पाना चाहते हैं तो ऐसा तभी होगा जब वह टीम के कप्तान बनाए जाएंगे।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि काफी विचार-विमर्श करने के बाद मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की बात मान ली थी और वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान रोहित शर्मा को इसके बारे में सूचित कर दिया गया था। इसके बाद रोहित ने टीम के भविष्य का फैसला फ्रेंचाइजी पर छोड़ दिया था और फिर मुंबई इंडियंस ने यह कदम उठाया। रोहित को वर्ल्ड कप 2023 के दौरान मुंबई ने बता दिया था कि हार्दिक पांड्या इस बार कप्तान के रूप में आगले सीजन के लिए टीम में वापस लौट रहे हैं।

Advertisement