20 सितम्बर 2024 का राशिफल : शुक्रवार 20 सितंबर को अश्विनी नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yoga) का शुभ संयोग बना है। इस शुभ योग में मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) के आशीर्वाद से मिथुन और कन्या सहित 5 राशियों (5 Zodiac Signs) के लोग खूब पैसा कमाएंगे। इनका काम धंधा अच्छा चलेगा और कारोबार में सभी योजनाएं सफल होंगी। आपके धन में वृद्धि होगी और हर कार्य में सिद्धि प्राप्त होगी। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसे बीतेगा शुक्रवार का दिन।
पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां
मेष – आज शादी-ब्याह तय हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आपको उपहार के रूप में संपत्ति मिलने की संभावना है।
वृष – आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आज ऑफिस में आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।
मिथुन – आज धन का संचय आपकी प्रमुख समस्या रह सकती है। आपको एनर्जी को बचाकर रखना चाहिए। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।
कर्क – परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य व जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर नजर रखना जरूरी है।
पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
सिंह – आज नए काम की शुरुआत करने में सफल हो सकते हैं। कुछ लोग अपना बैंक लोन चुकाने में सफलता हासिल करेंगे।
कन्या – सीनियर्स प्रभावित होकर आपको नई जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
तुला – आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहने वाली है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना चोट-चपेट लग सकती है।
वृश्चिक – आज आपको अप्रत्याशित सोर्स से धन लाभ हो सकता है। कोई बड़ी मेडिकल परेशानी आपको तंग नहीं करेंगी।
धनु – आज व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने की संभावना है।
पढ़ें :- Mahashivratri 2026 : शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान , पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा
मकर – आज आप पर्याप्त मात्रा में धन संचय करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे।
कुम्भ – आज किसी बड़े बुजुर्ग की कीमती सलाह आपको धन कमाने में लाभ पहुंचा सकती है। आज सेहत अच्छी रहने वाली है।
मीन – आज पैसों से जुड़ी समस्या नहीं आएगी। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए आज के दिन का चुनाव कर सकते हैं।