लखनऊ। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामले को लेकर एसआईटी की टीम जांच कर रही है। एसआईटी की टीम ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट को यूपी सरकार को सौंप दी है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी लगातार एसआईटी से समय मांग रहे थे। उनका कहना है कि, उनके पास जमीन खरीद में हुई हेराफेरी समेत कई अन्य महत्वपूर्ण सबूत हैं, जो वो जांच के लिए एसआईटी को देना चाहते हैं।
पढ़ें :- 'योगी के दोबारा CM बनने पर यूपी के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी वैदिक मैथ्स!' राजनाथ सिंह ने अयोध्या में किया बड़ा ऐलान
संजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी वीडियो को शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि, प्रभु श्री राम जी के मंदिर में हुए चढ़ावा और चंदा चोरी की जांच करने वाली SIT ने 25 जून को सुबह 11 बजे लखनऊ मंडलायुक्त कार्यालय पर मुझे बुलाया है। मैं जमीन घोटाले से संबंधित सारे दस्तावेज़ SIT के अध्यक्ष को सौपूंगा।
प्रभु श्री राम जी के मंदिर में हुए चढ़ावा और चंदा चोरी की जांच करने वाली SIT ने 25 जून को सुबह 11 बजे लखनऊ मंडलायुक्त कार्यालय पर मुझे बुलाया है। मैं जमीन घोटाले से संबंधित सारे दस्तावेज़ SIT के अध्यक्ष को सौंपूंगा। pic.twitter.com/0isezwLK7y
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 24, 2026
पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह
दरअसल, संजय सिंह लगातार जमीन खरीद में हेरफेर का आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर वो प्रेस कॉफ्रेंस भी करते रहते हैं। आज दोपहर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 2 करोड़ की ज़मीन 18.5 करोड़ में, 3 करोड़ की ज़मीन 24 करोड़ में, 9 करोड़ की ज़मीन 55.47 करोड़ में चंपत राय ने ख़रीदी। सारे सबूत मेरे पास हैं मुझे आज तक SIT ने मिलने का समय नहीं दिया।
2 करोड़ की ज़मीन 18.5 करोड़ में
3 करोड़ की ज़मीन 24 करोड़ में
9 करोड़ की ज़मीन 55.47 करोड़ में चंपत राय ने ख़रीदी।
सारे सबूत मेरे पास हैं मुझे आज तक SIT ने मिलने का समय नहीं दिया।
आख़िर चंदा चोर अभी तक ट्रस्ट में कैसे हैं?
ट्रस्ट मोदी ने बनाया, लूट का माल BJP को पहुँचा BJP उसी… pic.twitter.com/aEsqFvbPSM— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 24, 2026
आख़िर चंदा चोर अभी तक ट्रस्ट में कैसे हैं? ट्रस्ट मोदी ने बनाया, लूट का माल BJP को पहुंचा। BJP उसी पैसे से देश भर में सांसद विधायक ख़रीद रही है। यही कारण है मोदी जी अब तक चंदा चोरी पर ख़ामोश हैं।