Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाने का मामला: कपिल सिब्बल ने योगी सरकार को घेरा, बोले- विभाजनकारी एजेंडे से देश बंटेगा

दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाने का मामला: कपिल सिब्बल ने योगी सरकार को घेरा, बोले- विभाजनकारी एजेंडे से देश बंटेगा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाने के निर्देश के बाद सियासी सरगर्मी ​बढ़ गयी है। सीएम योगी के इस फैसले के बाद विपक्षी दल के नेता इसको लेकर निशाना साधा जा रहा है। योगी सरकार के इस फैसले पर कपिब्ल सिब्बल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, विभाजनकारी एजेंडे से देश बंटेगा।

पढ़ें :- निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने किया सुसाइड, हरिद्वार में चला रहा था कुछ दिनों से चाय की दुकान

कपिल सिब्बल ने एक्स पर लिखा कि, यूपी में सड़क किनारे ठेलों और भोजनालयों को मालिकों के नाम प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है। क्या यह ‘विकसित भारत’ का रास्ता। विभाजनकारी एजेंडे से देश बंटेगा।

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यूपी के कांवड़ मार्गों पर खौफ, यह भारतीय मुसलमानों के प्रति नफरत की वास्तविकता है। इस नफरत का श्रेय राजनीतिक दलों/हिंदूवादी नेताओं और तथाकथित धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को जाता है।

 

पढ़ें :- इन्वेस्ट यूपी के तत्कालीन सीईओ अभिषेक प्रकाश के खिलाफ विजिलेंस जांच रद्द, सरकार जल्द कर सकती है नई पोस्टिंग
Advertisement